
पेशावर: पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में एक खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में आठ आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा 'इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस' (आईएसपीआर) ने यह जानकारी दी।
आईएसपीआर ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जिले के सारारोधा इलाके में अभियान चलाया गया था।
उसने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें आठ आतंकवादी मारे गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आईएसपीआर के मुताबिक, मारे गए आतंकवादी सुरक्षा बलों और निर्दोष आम लोगों के खिलाफ कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए।
उसने कहा कि सुरक्षा बल पाकिस्तान से आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Published : 27 November 2023, 8:56 AM IST
Topics : Eight terrorists Khyber Pakhtunkhwa Killed Pakistan आठ आतंकवादी खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान मारे गए मुठभेड़ सुरक्षा बलों