Pakistan:भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, जानिये कैसे हुई दुर्घटना

दक्षिणी पाकिस्तान में ट्रैक्टर से खींची जा रही एक ट्रॉली के नहर में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 March 2023, 1:22 PM IST

इस्लामाबाद: दक्षिणी पाकिस्तान में ट्रैक्टर से खींची जा रही एक ट्रॉली के नहर में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह हादसा पंजाब के डेरा गाज़ी खान जिले में हुआ।

बचाव अभियान में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि ट्रॉली में 46 लोग सवार थे और वे स्थानीय दरगाह में ज़ियारत के लिए जा रहे थे।

अधिकारी के मुताबिक, अब तक 27 व्यक्तियों को बचाया जा चुका है जबकि नहर से 10 शव निकाले गए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों में सात महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।

नौ लोग अब भी लापता बताये गए हैं और आशंका जताई जा रही है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।

Published :  12 March 2023, 1:22 PM IST