
सिसवा बाजार (महराजगंज): सिसवा कस्बे के वार्ड नम्बर 11 राजाजीपुरम नगर के गौरी बढैपुरवा रोड़ पर शुक्रवार की दोपहर ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिया के नीचे आने एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोफड़ा निवासी राजेश चौरसिया (42 वर्ष) पुत्र बटकरी शुक्रवार की दोपहर अपने घर से साईकिल लेकर किसी कार्य से सिसवा जा रहे थे।
अभी वह बढैपुरवा रोड़ पहुंचे ही थे कि तभी बेलवा चौधरी के तरफ से आ रही खाद लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आने से राजेश की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।
तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
Published : 7 June 2024, 6:04 PM IST
Topics : death family Tractor Trolley ट्रैक्टर दर्दनाक मौत महराजगंज मामला सिसवा