हिंदी
निचलौल (महराजगंज): निचलौल थाना क्षेत्र में लगातार दो दिनों से गांजा के साथ तस्करों की धरपकड ऑपरेशन वज्र के तहत की जा रही है।
इसी क्रम में सोमवार को भी इस अभियान में पुलिस ने एक तस्कर को लाखों रुपए के गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।
यह हुई कार्रवाई
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार रमन्न यादव पुत्र स्व. त्रिवेणी यादव निवासी अकबरपुर, थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद कुशीनगर को 2 किलो 20 ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
रविवार को भी पुलिस ने एक व्यक्ति लाल महेंद्र पाठक पुत्र रामज्ञा पाठक निवासी बरोहिया बडका टोला के कब्जे से 1 किलो 175 ग्राम गांजा बरामद किया था।
निचलौल थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Published : 1 April 2024, 9:11 PM IST
No related posts found.