Bihar Election: बिहार में वोटिंग से एक दिन पहले मचा बवाल, मूर्ति विसर्जन के दौरान गोली चलने से एक की मौत

बिहार के मुंगेर में वोटिंग से एक दिन पहले बवाल मच गया है। दरअसल मुंगेर में दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर हंगामा और गोली चली है। इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि कई घायल बताये जा रहे हैं।

Updated : 27 October 2020, 9:54 AM IST
google-preferred

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले बिहार के मुंगेर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल मुंगेर में दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जंकर हंगामा और गोली चली है। इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि कई घायल बताये जा रहे हैं।

दुर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर हंगामा

खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि यह हंगामा मुंगेर शहर के पंडित दीन दयाल चौक के पास हुआ है। यहां बीती रात को सभी प्रतिमा विसर्जन के लिए लाइन में लगी हुई बड़ी देवी की प्रतिमा विसर्जन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच कुछ पुलिस पदाधिकार पंडित दीन दयाल चौक के पास अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक प्रतिमा विसर्जन समिति के लोगों पर दवाब बनाने लगे। फिर प्रतिमा विसर्जन समिति के लोगों और पुलिस की झड़प हो गई। इसके बाद यह मामला बढ़ता ही चला गया, और फिर पुलिस को गोली चलानी पड़ी। 

लोगों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए यहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

इस घटना के बाद यहां का माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। लोगों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए यहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बता दें कि बिहार में कल पहले चरण का मतदान होना है। वहीं मुंगेर में भी कल ही वोट डाले जाएंगे।

Published : 
  • 27 October 2020, 9:54 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement