

महराजगंज जनपद के फरेंदा नगर पंचायत में कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रशासन की पहल पर मात्र 96 कर्मचारियों को ही वेतन मिल सका है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
फरेंदा (महराजगंज): आदर्श नगर पंचायत आनंदनगर में नगर अध्यक्ष और ईओ के लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद किसी तरह आउटसोर्सिंग के 96 कर्मचारियों के वेतन का भुगतान हो पाया है। जबकि दो लोगों का वेतन अब भी नहीं मिल पाया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल एवं ईओ पूजा सिंह परिहार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसको लेकर कर्मचारियों का वेतन बाधित था। कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर वेतन बहाली की मांग किया था। जिस पर प्रशासन की पहल से आउटसोर्सिंग के 96 कर्मचारियों को वेतन मिला जबकि दो कर्मचारी जितेंद्र वर्मा एवं गोविंद यादव को वेतन नहीं मिल सका है।
नियमित 20 कर्मचारियों को अभी वेतन नहीं मिल पाया है जिसमें 10 कार्यालय के एवं 10 सफाई कर्मी है। ईओ पूजा सिंह परिहार का जनवरी से मई तक का वेतन बाधित है तो वहीं जेई नागेंद्र सिंह का फरवरी से मई तक का वेतन बाधित है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश है।