हिंदी
वाराणसी: बहुचर्चित ज्ञानवापी मंदिर से बड़ी खबर है। चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी पर आज ज्ञानवापी मंदिर में मां श्रंगार गौरी की विशेष पूजा की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच याचिकाकर्ता महिलाओं को अन्य भक्तों के साथ माता “श्रृंगार गौरी” के दर्शन पूजन के लिए तहखाने में पहली बार प्रवेश करने की अनुमति दी गई।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार ज्ञानवापी मामले में याचिकाकर्ता चारों वादिनी महिलाओं ने भी मां श्रंगार गौरी की विशेष पूजा अर्चना में हिस्सा लिया।
माता श्रृंगार गौरी का दर्शन पूजन साल में केवल एक ही बार होता है।
मंदिर में पूजा अर्चना से पहले पूरे वाराणसी में माँ श्रृंगार गौरी पूजा के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया।
Published : 12 April 2024, 12:28 PM IST
Topics : Chaitra Navratri Gyanvapi temple Shringaar Gauri उत्तर प्रदेश चैत्र नवरात्रि ज्ञानवापी मंदिर दर्शन पूजन वाराणसी श्रृंगार गौरी