हिंदी
महराजगंज: 16 जून को रेलवे ट्रैक पर एक युवक के मिलने से हड़कंप मच गई थी। रेलवे ट्रैक पर युवक का शरीर से लथपथ मिला था। जिसके बाद से लोगों में सनसनी फैल गई थी। ग्रामीणों ने जब एम्बुलेंस को सूचना दी तो, एम्बुलेंस ने आकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना कोल्हूई के लक्ष्मीपुर में रेलवे ट्रैक के पास बीते 16 तारीख को खून से लथपथ एक युवक मिला था। ग्रामीणों ने युवक को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। एम्बुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि युवक के सर में गंभीर चोट लगी थी। इलाज के दौरान ही 25 साल के युवक की मौत हो गई थी। मृतक नेपाल का रहना वाला बताया जा रहा है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Published : 23 June 2019, 12:29 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश थाना कोल्हूई महराजगंज युवक रेलवे ट्रैक लाश
No related posts found.