
नई दिल्ली: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल) संस्थापक ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 89 साल के थे। चौटाला भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री देवीलाल के सबसे बड़े बेटे थे।
ओम प्रकाश चौटाला ने गुरुग्राम स्थित निवास पर अंतिम सांसें ली।
➡️हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन
➡️गुरुग्राम आवास पर शुक्रवार सुबह हुआ निधन#OmPrakashChautala #Haryana pic.twitter.com/DJ5oWMyY0x— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 20, 2024
ओम प्रकाश चौटाला लंबे समय स बीमार चल रहे थे।
देश समेत हरियाणा की राजनीति में ओमप्रकाश चौटाला ने लंबी पारी खेली और वे जाट बिरादरी के प्रमुख नेताओं में शुमार रहे। वे राष्ट्रीय स्तर पर राजग और संयुक्त राष्ट्रीय प्रगतिशील गठबंधन का हिस्सा रहे।
ओम प्रकाश चौटाला के दो बेटे अजय सिंह व अभय सिंह और एक बेटी सुनीता है। उनके पुत्र अजय सिंह भिवानी लोकसभा सीट से पूर्व सांसद है और छोटे बेटे अभय ऐलनाबाद से पूर्व विधायक हैं।
उनके पोते दुष्यंत चौटाला हिसार लोकसभा से पूर्व सांसद और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं।
ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1935 में हरियाणा के सिरसा में डबवाली के चौटाला नामक गाँव में सिहाग गोत्र के एक जाट परिवार में हुआ।
Published : 20 December 2024, 12:29 PM IST
Topics : Ex CM Haryana Om Prakash Chautala