Site icon Hindi Dynamite News

Raebareli Holi: अधिकारियों ने मनाई होली, पुलिस कप्तान लगे सबके गले

रायबरेली में होली का पर्व सकुशल निपटने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों ने अपने समस्त अधिकारियों में कर्मचारियों के साथ मिलकर होली का परम धूमधाम से मनाया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Raebareli Holi: अधिकारियों ने मनाई होली, पुलिस कप्तान लगे सबके गले

रायबरेली: जनपद में होली और नमाज़े जुमा सकुशल संपन्न कराये जाने के बाद आज पुलिस और प्रशासन के लोगों ने जमकर होली खेली। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में सभी अधिकारी व कर्मचारी होली की मस्ती में डूबे नज़र आये।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस दौरान जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह बच्चों की भूमिका में नज़र आते हुए मातहतों के साथ घुल मिल कर होली खेलते नज़र आये। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को होली व नमाज़े जुमा सकुशल संपन्न कराये जाने को लेकर धन्यवाद भी कहा।

पुलिस लाइंस में आयोजित होली कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधीकारी व कर्मचारियों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली मनाई।

Exit mobile version