Odisha Boat Capsized: ओडिशा नाव हादसा में मृतको की संख्या बढ़कर हुई सात, रेस्क्यू ओपरेशन जारी

डीएन ब्यूरो

ओडिशा के झारसुगुड़ा में 70 लोगों से भरी नाव पलट गई थी जिसका रेस्क्यू अभियान आज भी जारी है। अब तक रेस्क्यू करने वाले अधिकारियों ने 6 शव बरामद किये है जिसके बाद मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

रेस्क्यू ओपरेशन जारी
रेस्क्यू ओपरेशन जारी


ओडिशा: झारसुगुड़ा में 70 लोगों से भरी नाव पलट गई थी जिसका रेस्क्यू अभियान आज भी जारी है। अब तक रेस्क्यू करने वाले अधिकारियों ने 6 शव बरामद किये है जिसके बाद मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। फिलहाल लापता लोगों को ढूंढने के लिए मौके पर रेस्क्यू करने का काम तेजी से चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपए देने की घोषणा की है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बीते दिन शुक्रवार को 70 लोगों से भरी नाव महानदी में पलट गई। इस हादसे में पहले 1 महिला की मौत और कई लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई थी। लापता लोगों को ढूंढने के लिए ओडीआरएएफ की टीम ने महानदी में बचाव अभियान चलाया था जिसके बाद लापता लोगों में से 6 लोगों के शव बरामद किये। अब मौत का आंकड़ा बढ़कर सात हो गया।

फिलहाल अभी भी बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि, अभी भी बचाव अभियान चलाया है, मौत के आकंड़ों में इजाफा हो सकता है।

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, बचाव अभियान जारी है, हमारे पास दो स्कूबा गोताखोर है जो पानी के नीचे कैमरों के साथ गए है। इसके अलावा रेस्क्यू के लिए भुवनेश्वर से भी एक टीम को बुलाया गया है। बरगढ़ जिले के बांधिपाली क्षेत्र से नाव यात्रियों को लेकर जा रही थी जब नाव पलटी तो मौके पर कुछ स्थानीय मछुआरे मौजूद थे जिन्होंने लगभग 40 से अधिक बचाया था। फिलहाल लापता लोगों को ढूंढने का प्रयास जारी है। महानदी की तेज लहरों में बचाव अभियान में परेशानी आ रही है।










संबंधित समाचार