
सोल: उत्तर कोरिया की रक्षा विज्ञान अकादमी ने बैलिस्टिक मिसाइल पुकगुकसॉन्ग-3 के सफल परीक्षण की पुष्टि की है। उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए ने गुरुवार को तड़के अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
मिसाइल का परीक्षा बुधवार को तड़के हुआ। जापान के तटरक्षक बल ने बुधवार को कहा था कि उत्तर कोरिया ने कई मिसाइल दागे हैं, जिसमें से एक जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गिरा है। उत्तर कोरिया द्वारा इस साल किया गया यह 11वां मिसाइल परीक्षण है, लेकिन पनडुब्बी से किया गया यह पहला मिसाइल परीक्षण है। (वार्ता)
Published : 3 October 2019, 10:18 AM IST
Topics : ballistic Defence International Missile North Korea submarine उत्तर कोरिया बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा विज्ञान सोल