
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-123 में रहने वाले एक व्यक्ति ने एक अध्यापिका पर अपने बेटे को अगवा करने का आरोप लगाते हुए, उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
सेक्टर-113 के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद प्रजापति ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्नति विहार कॉलोनी में रहने वाले विजय शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका 16 वर्षीय बेटा अनुराग शुक्ला उसी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के पास ट्यूशन पढ़ने जाता था।
प्रजापति के अनुसार, शिकायत में विजय शुक्ला ने आरोप लगाया है कि अध्यापिका उनके बेटे को अगवा कर फरार हो गई है।
प्रजापति ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला छात्र को पसंद करने लगी थी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छात्र का पता लगाने के लिए पुलिस के दो दल गठित किए हैं।
वहीं, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने अपने साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
नॉलेज पार्क थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की शिकायत के अनुसार, सैनी गांव का निवासी दीपक उसे एक होटल ले गया जहां उसने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published : 16 January 2023, 6:25 PM IST
Topics : Noida Teacher Uttar pardesh अध्यापिका उत्तर प्रदेश छात्र नोएडा शिकायत