Nobel Peace Prize 2020: जानिए किसे मिला इस साल नोबेल का शांति पुरस्कार

नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए इस साल किसे मिला है नोबेल का शांति पुरस्कार..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 October 2020, 4:23 PM IST

नई दिल्लीः पूरी दुनिया की नजरें जिस पुरस्कार पर टिकी रहती हैं, उस पुरस्कार का ऐलान हो गया है। यानि की नोबेल शांति पुरस्कार ऐलान कर दिया गया है।

वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) को मिला पुरस्कार

इस साल ये पुरस्कार वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) को मिला है। WFP दुनिया में भूख के खिलाफ जंग लड़ने वाली संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेंसी है। संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में शांति और युद्ध के हथियार के रूप में भूख के उपयोग को रोकने के लिए किए गए प्रयासों पर WFP की सराहना की गई है।

क्या है WFP 

वर्ल्ड फूड प्रोग्राम युनाइटेड नेशन का एक संगठन है। ये संगठन दुनिया में भूख के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम करती है। ये संगठन दुनिया के कई जगहों में खाने का सामान पहुंचाने का काम करती है। शांति पुरस्कार की दौड़ में ग्रेटा थनबर्ग समेत 300 से भी ज्यादा नाम शामिल थे।

Published : 
  • 9 October 2020, 4:23 PM IST

No related posts found.