Bihar Election: महागठबंधन के सरकारी नौकरी वाले वादे पर नीतीश कुमार का तंज, तेजस्वी यादव से किया ये सवाल

बिहार में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेजी से चल रहा है। नेताओं ने रैलियां करनी भी शुरू कर दी है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार की आज रैली है, जिस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसा है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर

Updated : 19 October 2020, 1:59 PM IST
google-preferred

पटनाः बिहार में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। इस सिलसिले में आज जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार की पांच रैलियां है। नीतीश कुमार गया के शेरघाटी और औरंगाबाद के रफीगंज में नीतीश रैली को संबोधित कर चुके हैं।

तेजस्वी यादव से सवाल
सोमवार को नीतिश कुमार ने पहली रैली गया के शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में की है।  इस रैली में उन्होंने महागठबंधन द्वारा सरकारी नौकरी के वादे पर निशाना कसा है। तेजस्वी यादव के 10 लाख सरकारी नौकरी के वादे पर नीतीश कुमार ने कहा कि अरे पैइसवा कहां से आवेगा तोहरा, क्या ये संभव है? 

लालू यादव पर निशाना
रैली में नीतीश कुमार ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि- पति जब अंदर गए तो पत्नी (राबड़ी देवी) को बैठा दिया, लेकिन महिलाओं के लिए उन्होंने क्या किया बताएं।

 

Published : 
  • 19 October 2020, 1:59 PM IST