हिंदी
मुंबईः भोजपुरी स्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे जब भी साथ में होते हैं तो, धमाल मचाते हैं। इनके फैंस को इनकी वीडियो और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है।
हाल ही में दोनों का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों की जोड़ी काफी कमाल की लग रही है। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म ‘सिपाही’ का गाना ‘आम्रपाली रे कच कच खाली’ काफी पंसद किया जा रहा है। इस गाने को ओम झा और आम्रपाली दुबे ने गाया है। वहीं इस गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक ओम झा ने तैयार किया है।
इस गाने को अब तक 69,651,510 यानि की 6 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने में दोनों की जोड़ी ने धमाल मचा दिया है। इस गाने के व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। लाल रंग की ड्रेस में आम्रपाली ने गजब का डांस किया है।
Published : 26 August 2020, 3:08 PM IST
Topics : Amarpali bhojpuri movie Bhojpuri Video Nirhua आम्रपाली दुबे निरहुआ भोजपुरी भोजपुरी वीडियो मुंबई वीडियो
No related posts found.