..तो इस तरह होगी महराजगंज में मतगणना, पहला रुझान 10 बजे डाइनामाइट न्यूज़ पर

डीएन संवाददाता

महराजगंज जिले में निकाय चुनाव की बहुप्रतीक्षित मतगणना शुरु होने में महज 8 घंटे बचे हैं। इस बीच डाइनामाइट न्यूज़ ने जिला प्रशासन के आला अफसरों से विस्तार से समझा कि पारदर्शी मतगणना के लिए क्या-क्या इंतजाम किये गये है? किस जगह की मतगणना कहां पर होगी, कुल कितने बूथ हैं.. कब तक पहले रुझान आ जायेंगे और कब तक पूरे परिणाम घोषित होंगे। चुनावी मतगणना से जुड़ी हमारी ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

चुनावी तैयारियों का जायजा लेते प्रभारी डीएम राम सिंहासन प्रेम और एसपी आरपी सिंह
चुनावी तैयारियों का जायजा लेते प्रभारी डीएम राम सिंहासन प्रेम और एसपी आरपी सिंह


महराजगंज: महीनों की मेहनत के बाद अब नतीजे की घड़ी आ गयी है। प्रत्याशियों की सांसे अटकी हुई हैं। पूजा-पाठ, दुआओं का दौर पूरे उफान पर है।

महराजगंज निकाय चुनाव: कमिश्नर ने लिया मतगणना की तैयारियों का जायजा, दिये कई निर्देश

जैसे ही घड़ी 8 बजायेगी.. निकाय चुनाव की मतगणना प्रारंभ हो जायेगी। मतगणना, रुझान और परिणाम.. टेबलों की व्यवस्था, कानून और व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों अब से कुछ मिनट पहले डाइनामाइट न्यूज़ ने जिले के प्रभारी डीएम राम सिंहासन प्रेम और कड़क एसपी आरपी सिंह से विस्तार से बात की।

मतगणना से जुड़ी जानने योग्य 13 प्रमुख बातें

1. मतगणना सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी।

2. जिले की 2 नगर पालिकाओं और 5 नगर पंचायतों की काउंटिग एक साथ जिला मुख्यालय पर न होकर चारों तहसीलों में अलग-अलग होगी। 

3. महराजगंज नगर पालिका और घुघुली नगर पंचायत की गणना सदर तहसील में होगी।

4. सिसवा और निचलौल नगर पंचायत की गणना निचलौल तहसील में होगी।

5. सोनौली नगर पंचायत और नौतनवा नगर पालिका की गणना नौतनवा तहसील में होगी।

6. फरेन्दा तहसील में सिर्फ एक नगर पंचायत आनंद नगर की मतगणना होगी।

7. पहला रुझान करीब 10 बजे आप डाइनामाइट न्यूज़ पर देख सकते हैं।

8. हर जगह करीब 5 से 6 राउंड मतगणना होगी।

9. चूंकि महराजगंज जिले में EVM की जगह बैलेट पत्रों से मतदान हुआ है इसलिए नतीजे थोड़ी देर से आयेंगे।

10. दो बजे से 4 बजे के बीच नतीजे घोषित होंगे।

11. जीते हुए प्रत्याशी को जुलूस निकालने की अनुमति नही होगी।

12. आचार संहिता का जिले में कड़ाई से पालन होगा।

13. नतीजे घोषित होने के बाद अफवाह फैलाने वालों और असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निपटने की तैयारी की गयी है।

(महराजगंज जिले में निकाय चुनाव के नतीजों को सबसे पहले और सबसे तेज जानने के लिए डाइनामाइट न्यूज़ का मोबाइल एप.. 9999450888 पर मिस्ड काल कर नि:शुल्क डाउनलोड करें)

 










संबंधित समाचार