दिल्ली पुलिस ने हेरोइन के साथ नाइजीरियाई नागरिक को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने 36 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक के पास से 50 ग्राम हेरोइन जब्त करने के बाद उसे गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 November 2022, 4:46 PM IST

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने 36 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक के पास से 50 ग्राम हेरोइन जब्त करने के बाद उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) हर्षवर्धन ने कहा, “शुक्रवार को हमें एक मादक पदार्थ तस्कर के बारे में सूचना मिली, जो एम ब्लॉक, मोहन गार्डन में आ रहा था। वह एक विदेशी नागरिक था।’’

हर्षवर्धन ने कहा कि जाल बिछाकर रात करीब 11.45 बजे आरोपी ओबिन्ना को पकड़ लिया गया।

डीसीपी ने कहा कि स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)

Published :  13 November 2022, 4:46 PM IST