Bank Holidays 2021: जनवरी में 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

डीएन ब्यूरो

जनवरी, 2021 में कुल 16 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। अगर आप बैंक से जुड़ी कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो पहले इस खबर को पढ़े ले। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: एक जनवरी के नये साल की शुरूआत होने जा रही है। अगर आप जनवरी के महीने में बैंक से जुड़ी कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो पहले यह खबर पढ़े ले। 

दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नए साल में जनवरी के महीने में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। आरबीआई द्वारा जानकारी की गई लिस्ट के मुताबिक जनवरी 2021 में बैंक 16 दिन बंद रहेंगे।

इसमें पांच रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार भी शामिल है। जनवरी 2021 में बैंकों की छुट्टियों को देखते हुए ग्राहक बैंक से जुडी जरूरी काम को जल्दी से निपटा ले, जिससे की आप परेशानी से बच सकते हैं। 

 जनवरी 2021 मे बैंक की छुट्टियों की लिस्ट

1 जनवरी 2021- नए साल का दिन

2 जनवरी 2021- शनिवार न्यू ईयर हॉलिडे

3 जनवरी 2021- रविवार

9 जनवरी 2021- दूसरा शनिवार

10 जनवरी 2021- साप्ताहिक अवकाश (रविवार)

12 जनवरी 2021 - स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन

14 जनवरी 2021 - मकर संक्रांति / पोंगल / माघ संक्रांति

15 जनवरी 2021 - तिरुवल्लुवर दिवस / माघ बिहू और टुसू पूजा

16 जनवरी 2021 - उझावर थिरुनल

17 जनवरी 2021- रविवार

20 जनवरी 2021 - गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मदिवस

23 जनवरी 2021- चौथा शनिवार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन

24 जनवरी 2021- रविवार

25 जनवरी 2021-इमोइनु इरपा

26 जनवरी 2021- गणतंत्र दिवस

31 जनवरी 2021- रविवार










संबंधित समाचार