New Year 2021: अलग-अलग देशों में इन तरीकों से मनाया जाता है न्यू ईयर, ये हैं परंपराएं

डीएन ब्यूरो

नया साल आने में कुछ ही घंटे बचे हैं। साल 2020 कोरोना महामारी के चलते काफी खराब रहा, ऐसे में अब नए साल से लोग यही उम्मीद कर रहे हैं कि ये साल कुछ अच्छा लेकर आए। अलग-अलग देशों में नए साल को अलग तरीकों से मनाया जाता है। जानिए यहां

नया साल अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है

हर जगह पर नया साल अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। हर जगह नया साल मनाने के अलग-अलग नियम होते हैं। जानिए दुनियाभर में अलग-अलग देशों में किन तरीकों से मनाया जाता है नया साल।

स्पेन

यहां साल के पहली रात को एक परंपरा होती हैं। इसमें 12 अंगूर खाने की परंपरा है।

स्विजरलैंड

नए साल में यहां एक परंपरा है, जिसके दौरान नए साल की पहली रात को आइसक्रीम के टुकड़े को जमीन पर फेंका जाता है।

ब्राजील

यहां 31 दिसंबर की रात को गहरे रंग के कपड़े पहने जाते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से आने वाला साल समृद्धि लाता है।

फिलीपींस

यहां के लोग नए साल की पहली रात को गोल चीजें ही खाते हैं और उस रात वे पोल्का डॉट्स डिजाइन के कपड़े पहनते है। इसके पीछे लोगों का मानना है कि इससे घरमें समृद्धि आती है।

ग्रीस

ग्रीस में नए साल के पहले दिन दरवाजे पर प्याज टांगने की प्रथा है, अगले दिन की सुबह माता-पिता अपने बच्चों के सिर पर प्याज मारकर जगाते हैं।








संबंधित समाचार