
पटना: बिहार की सियासत एक बार फिर गरमाने लगी है। जेडीयू नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर पार्टी में रहते हुए अपने और अपने परिवार के नाम पर बेहिसाब संपत्ति बनाने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने आरसीपी सिंह को नोटिस जारी करके तत्काल उनसे जवाब मांगा है।
बिहार जेडीयू के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आरसीपी सिंह को कारण बताओ नोटिस भेजकर अकूत संपत्तियों और अनियमितताओं को लेकर जवाब मांगा है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: आभूषण की दुकान पर दिनदहाड़े महिला चोरों ने बोला धावा, सरेआम ले उड़े जेवर, जानिये पूरा मामला
जेडीयू प्रदेशाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा आरसीपी सिंह को लिखे गए नोटिस में कहा गया है कि नालंदा जिले के दो जेडीयू नेताओं ने सबूतों के साथ उनके खिलाफ शिकायत की है। इसमें कहा गया कि आरसीपी सिंह ने उनके और उनके परिवार के नाम पर साल 2013 से 2022 के बीच अकूत अचल संपत्ति निबंधित कराई।
यह भी पढ़ें: Crime in UP: यूपी के फतेहपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, डुग्गी पिटवाकर फरार आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा
इसमें कई तरह की अनियमितताएं नजर आ रही हैं। जेडीयू के इस नोटिस से बिहार में राजनीतिक घमासान मच गया है।
Published : 6 August 2022, 1:37 PM IST
Topics : bihar RCP Singh आरसीपी सिंह आरोप केंद्रीय मंत्री पटना बिहार मामला संपत्ति सियासत