हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने से कम से कम चार लोग घायल हो गये।
दमकल सेवा के मुताबिक शीश महल के पास करीब छह से सात लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।दमकल विभाग को सुबह करीब 8.30 बजे इस संबंध में सूचना मिली थी इसके बाद चार दमकलों को मौके पर भेजा गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इमारत है चार मंजिल की है और फिलहाल कोई नहीं रहता था। दिल्ली पुलिस ने कहा कि चार घायलों को मलबे से बचा कर निकाल लिया गया उन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(वार्ता)
Published : 9 September 2022, 11:59 AM IST
No related posts found.