आसमान में टूटी एअर इंडिया के विमान की खिड़की, 3 यात्री घायल

अमृतसर से दिल्ली आ रहाे एअर इंडिया के एक विमान की खिड़की हवा में ही टूट गयी, जिस कारण 3 यात्री घायल हो गए।पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 April 2018, 3:46 PM IST

नई दिल्ली: एअर इंडिया की एक बड़ी लापरवाही सामने आयी है। अमृतसर से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के एक विमान की खिड़की का अंदरुनी हिस्सा टूट गया। जिसके बाद विमान के अन्दर करीब 10 से 15 मिनट तक भय का माहौल बना रहा। खिड़की टूटने के कारण तीन यात्री घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक उड़ान के दौरान विमान का विंडो पैनल अंदर गिर गया था, जिससे तीन यात्री घायल हो गए। कुछ यात्री बाल- बाल बचे। फिल्हाल एअर इंडिया ने इतनी बड़ी हुई घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
 

Published : 
  • 22 April 2018, 3:46 PM IST

No related posts found.