Site icon Hindi Dynamite News

Congress Rally at Ramlila Maidan: रामलीला मैदान में कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल, जानिये राहुल गांधी के संबोधन की खास बातें

राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र के खिलाफ कांग्रेस द्वारा हल्लाबोल रैली का आयोजन किया जा रहा है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये रैली में क्या बोले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Congress Rally at Ramlila Maidan: रामलीला मैदान में कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल, जानिये राहुल गांधी के संबोधन की खास बातें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी आदि मुद्दों के खिलाफ कांग्रेस की हल्ला बोल रैली हो रही है। इस रैली में पार्टी के लगभग सभी दिग्गज नेताओं के अलावा देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं। रैली में मोदी सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार और 'जनविरोधी' नीतियों का विरोध किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: रामलीला मैदान में कांग्रेस की हल्लाबोल रैली, महंगाई और बेरोजगारी पर राहुल गांधी समेत कई नेताओं का वार

राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया। क्या वे किसानों का कर्जा माफ नहीं कर सकते। वे किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लेकर आये। ये कानून उद्योगपतियों के फायदे के लिये थे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हमारी आर्थिक शक्ति को कमजोर कर दिया है। कांग्रेस ने 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला था लेकिन अब मोदी ने 24 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेल दिया है। मोदी ने केवल देश के सबसे बड़े दो उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले- हम महंगाई के खिलाफ आवाज़ें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा

उन्होंने कहा कि देश को रोजगार ये दो उद्योपती नहीं देते। देश को रोजगार किसान देते हैं। जो इस देश को रोजगार दे सकते हैं, मोदी सरकार ने उनके रीढ़ की हड्डी को तोड़ दिया है। 

रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा अशोक गहलोत, कमलनाथ, सचिन पायलट, आराधना मिश्रा, कुमारी शैलजा, अधीर रंजन चौधरी, रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेता मंच पर मौजूद हैं। कई नेता रैली को संबोधित कर चुके हैं।

रामलीला मैदान में अबसे थोड़ी देर में होने वाली इस रैली में कांग्रेस ने बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के जुटने का दावा किया है। देशभर से कांग्रेसी कार्यकर्ता भी इस रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हुए है। 

पुलिस ने भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खास इंतजाम किए हैं।
 

Exit mobile version