रामलीला मैदान में कांग्रेस की हल्लाबोल रैली, महंगाई और बेरोजगारी पर राहुल गांधी समेत कई नेताओं का वार

राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस पार्टी केंद्र के खिलाफ हल्लाबोल रैली कर रही है। महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर राहुल गांधी समेत कई नेता रैली को संबोधित करने वाले हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 4 September 2022, 11:29 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी आगामी 7 सितंबर से देश में  'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) की शुरूआत करने जा रही है। इस यात्रा से ठीक पहले राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र के खिलाफ हल्लाबोल रैली का आयोजन किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले- हम महंगाई के खिलाफ आवाज़ें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा

महंगाई, बेरोजगारी जीएसटी जैसे तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता इस रैली को संबोधित करने वाले हैं। रैली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हुए है।

कांग्रेस की हल्लाबोल रैली से पहले  रामलीला मैदान में कांग्रेसी कार्यकर्ता देश भक्ति गीतों पर झूम रहे हैं। यहां थोड़ी देर में होने वाली विशाल रैली के लिये पार्टी के कई बडे नेता पहुंचने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: पोखरा एयरपोर्ट से उड़ान भरने के चंद मिनटों बाद विमान ने हवा में खोया संतुलन

दिल्ली में महंगाई के खिलाफ मार्च के दौरान बंगा भवन से कांग्रेस मुख्यालय जाते कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने अकबर रोड पर हिरासत में लिया।

रामलीला मैदान में अबसे थोड़ी देर में होने वाली इस रैली में कांग्रेस ने बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के जुटने का दावा किया है। देशभर से कांग्रेसी कार्यकर्ता भी इस रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हुए है। 

रैली से ठीक पहले पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मुख्यालय में एकत्रित होंगे। यहां ये सभी बसों में बैठकर रामलीला मैदान के लिए निकलेंगे। बताया जा रहा है जहां एक ओर पार्टी इस रैली को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर चुकी है वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खास इंतजाम किए हैं।

Published : 
  • 4 September 2022, 11:29 AM IST

Related News

No related posts found.