हिंदी
नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और उनके परिवार की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है। सीबीआई ने सोमवार को नौकरी के बदले जमीन लेने संबंधी घोटाले से जुड़े मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।
सीबीआई द्वारा लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों खिलाफ नौकरी के बदले जमीन घोटाले में ये चार्जशीट दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की गई है।
इस मामले में सीबीआई ने लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों से कई बार पूछताछ की थी। जिसके बाद 18 मई 2022 को सीबीआई ने केस दर्ज किया था।
बिहार में ये मामला 14 साल पुराना है। उस समय केंद्र में यूपीए की सरकार थी और लालू यादव रेल मंत्री थे। लालू यादव पर नौकरी के बदले जमीन घोटाले का आरोप है।
Published : 3 July 2023, 6:57 PM IST
No related posts found.