हिंदी
नयी दिल्ली: ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में देश में रविवार को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा और इस दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
यह भी पढ़ें: महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद ब्रिटेन में कई खेल आयोजन रद्द
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरूवार को निधन हो गया और सरकार ने उनके सम्मान में देश भर में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
गृह मंत्रालय ने कहा है कि रविवार को देश भर में सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जायेगा। (वार्ता)
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के जीवन से जुड़ी हर तरह की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें डाइनामाइट न्यूज़ के इस लिंक को
https://hindi.dynamitenews.com/tag/Queen-Elizabeth-Dynamite-News
Published : 9 September 2022, 5:42 PM IST
Topics : Queen Elizabeth Dynamite News एलिजाबेथ द्वितीय गृह मंत्रालय नई दिल्ली ब्रिटिश महारानी राजकीय शोक राष्ट्रीय ध्वज सम्मान
No related posts found.