Queen Elizabeth II: ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ-II के पास थी इतनी संपत्ति, दुनिया में नहीं पड़ती थी इन चीजों की जरूरत, जानिये उनसे जुड़ी कुछ बड़ी बातें

डीएन ब्यूरो

ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय से जुड़ी खास बातें।

ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ-II
ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ-II


नई दिल्ली: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरूवार को स्कॉटलैंड के बालमोरल कैसल में निधन हो गया। वे 96 वर्ष की थीं। एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक 70 साल तक राज किया। एलिजाबेथ के निधन के बाद वेल्स के पूर्व राजकुमार चार्ल्स (73) अब ब्रिटेन के नए सम्राट हो गये हैं। 

यह भी पढ़ें: बिट्रेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन, पढ़िये उनसे जुड़ी खास बातें, जानिये कौन बनेगा नया सम्राट?

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ-II से जुड़ी कुछ बड़ी बातें

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन ही नहीं इन अन्य 14 देशों की भी महरानी थी एलिजाबेथ द्वितीय, जानिये कहां-कहां फैला है शासन

1)   एलिजाबेथ द्वितीय छह फरवरी 1952 को अपने पिता किंग जॉर्ज षष्ठम की मृत्यु के बाद महारानी बनीं। अगले वर्ष 1953 में वेस्टमिंस्टर एबे में उनका राज्याभिषेक हुआ। उनका 70 वर्षों का शासन महारानी विक्टोरिया के शासन काल से सात वर्ष अधिक था।

2)   एलिजाबेथ द्वितीय के सिर पर महज 25 साल की उम्र में ही ब्रिटेन की महारानी का ताज सजा गया था। इस लिहाज से वे सबसे युवा शासक भी थीं।

3)   ब्रिटिश साम्राज्य के अंतिम वर्षों से सोशल मीडिया के युग में राजशाही का नेतृत्व करते हुए वे दुनिया की सबसे अधिक मान्यता प्राप्त और सम्मानित शख्सियतों में से एक बन गईं।

4)   मौजूदा समय में 15 संप्रभु राष्ट्रों की महारानी रहीं एलिजाबेथ द्वितीय अपने पीछे अरबों की संपत्ति छोड़ गई हैं।

5)   वे दुनिया की इकलौती ऐसी महिला थीं, जिन्हें विदेशी दौरे के लिए पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं पड़ती थी।

6)   मौजूदा समय में 15 संप्रभु राष्ट्रों की महारानी रहीं एलिजाबेथ द्वितीय अपने पीछे अरबों की संपत्ति छोड़ गई हैं। फार्चुन के अनुसार, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने पीछे 500 मिलियन डॉलर (39,858,975,000 रुपये) की संपत्ति छोड़ गई हैं।

7)   एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2022 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अनुमानित कुल संपत्ति 365 मिलियन पाउंड यानी 33.36 अरब रुपये से ज्यादा थी। वहीं, संडे टाइम्स रिच लिस्ट के अनुसार 2020 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की कुल संपत्ति से 15 मिलियन पाउंड अधिक थी। 

8)  इसके अलावा महारानी की संपत्ति में कई बेशकीमती कलाकृतियां, हीरे-जेवरात, लग्जरी कारें, शाही स्टैंप कलेक्शन और घोड़े शामिल हैं। रॉयल कलेक्शन में 10 लाख से ज्यादा चीजें शामिल हैं जिनकी अनुमानित कीमत 10 खरब रुपये है।

9)  अब एलिजाबेथ द्वितीय के जाने के बाद उनके बड़े बेटे चार्ल्स ब्रिटेन के राजा बन गए हैं। 73 साल के चार्ल्स ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड 15 देशों के भी प्रमुख बन गए हैं।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के जीवन से जुड़ी हर तरह की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें डाइनामाइट न्यूज़ के इस लिंक को https://hindi.dynamitenews.com/tag/Queen-Elizabeth-Dynamite-News










संबंधित समाचार