हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के युवा फॉर्वर्ड खिलाड़ी अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने इस अनुभव से बहुत कुछ सीखा और इसने उन्हें "बेहतर प्रदर्शन के लिये" प्रेरित किया है।
यह भी पढ़ें: टोक्यो ओलंपिक में भारत का कमाल, पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया
भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर 23 साल के होने वाले अभिषेक ने इसी साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर राष्ट्रीय टीम के लिये पदार्पण किया था।
उन्होंने एफआईएच प्रो लीग 2021/22 में 14 मैच खेले और शानदार प्रदर्शन की बदौलत राष्ट्रमंडल खेलों के लिये टीम में जगह बनायी। (वार्ता)
Published : 12 August 2022, 6:29 PM IST
No related posts found.