देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला हमला

कांग्रेसी ने रविवार को कहा कि पिछले साढ़े चार साल में देश की अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट दर्ज की गयी है, जिसके लिये मोदी सरकार की कमजोर आर्थिक नीतियां जिम्मेदार है। डाइनामाइट न्यूज की इस स्पेशल रिपोर्ट में पढ़ें, भाजपा पर कांग्रेस का हमला..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 October 2018, 4:38 PM IST

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार अपनी उपलब्धियों को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है और उसके गलत फैसलों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है। शर्मा ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट दर्ज की गयी है। किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए जो मापदंड होते हैं उनमें गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें: राफेल डील को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा पंच, मनोहर पर्रिकर का नाम भी जुड़ा

 

शर्मा ने कहा देश में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में निवेश लगातार कम हुआ है। लोगों की बचत दर में करीब छह प्रतिशत की गिरावट आयी है। नये उद्योगों के नहीं लगाये जाने से औद्योगिक विकास शून्य के नीचे है तथा पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढोत्तरी सरकार की विफलता का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम.. जाने आज का भाव 

उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार देश की अर्थव्यवस्था को जहां छोड़कर गयी थी वह उससे काफी नीचे आ गयी है। वैश्विक आर्थिक संकट के समय में भी डॉ. मनमोहन सिहं सरकार ने अर्थव्यवस्था को सुचारू गति देने में कामयाब रही थी। पिछली सरकार के दस साल के कार्यकाल में औसत राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 7.8 प्रतिशत दर्ज किया गया था। देश के जीडीपी में एक दशक में चार गुणा बढोत्तरी ऐतिहासिक थी लेकिन वर्तमान सरकार में जीडीपी 7.1 या 7.2 दर्ज की गयी है। इस सरकार के दौरान बैंक कमजोर हुये हैं और उनकी गैर निष्पादित सम्पत्ति (एनपीए) 11 करोड़ लाख से ऊपर हो गयी है। देश में लगातार रोजगार के अवसर घट रहे है। 
 

Published : 
  • 14 October 2018, 4:38 PM IST