अगले माह व्यापार बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे पीयूष गोयल, जानिये इसकी खास बातें

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल संभवत: अगले महीने होने वाली व्यापार बोर्ड (बीओटी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Updated : 28 August 2022, 5:55 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल संभवत: अगले महीने होने वाली व्यापार बोर्ड (बीओटी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: आखिर क्या है दिल्ली के सरकारी स्कूलों का सच? जानिये आरटीआई से मिले इस जवाब में

अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में देश से निर्यात बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह बोर्ड विदेश व्यापार नीति पर सलाह देता है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को मतगणना, जानिये पार्टी को कब मिलेगा नया प्रेसीडेंट

मंत्री की अगुवाई वाले बोर्ड में राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के भागीदारों के अलावा सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। यह बोर्ड विनिर्माण और निर्यात को प्रोत्साहन के लिए चर्चा का मंच प्रदान करता है।

अधिकारी ने बताया कि बोर्ड की बैठक सितंबर के मध्य में होने की संभावना है।

पिछले महीने सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों के 29 गैर-सरकारी सदस्यों को बोर्ड में मनोनीत किया था। इनमें लघु उद्योग भारती के कार्यकारी सदस्य ओम प्रकाश मित्तल, इंडियन सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के चेयरमैन पंकज महेंद्रू और अमूल के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी भी शामिल हैं।

बोर्ड की बैठक में नई विदेश व्यापार नीति (एफटीपी 2022-27) और घरेलू विनिर्माण एवं निर्यात को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा होगी।

निर्यातकों के प्रमुख संगठन फियो के अध्यक्ष खालिद खान ने कहा कि व्यापार बोर्ड की बैठक में रुपये में अंतरराष्ट्रीय व्यापार निपटान के उपायों पर विचार किया जाना चाहिए। खान ने कहा, ‘‘इसके लिए बैंकों को किसी तरह की मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जानी चाहिए।" रिजर्व बैंक ने पिछले महीने रुपये में अंतरराष्ट्रीय व्यापार निपटान किए जाने को लेकर एक परिपत्र जारी किया था। (भाषा)

Published : 
  • 28 August 2022, 5:55 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement