राजधानी दिल्ली के राज पार्क के गोदाम में लगी आग

राज पार्क इलाके में बुधवार तड़के एक गोदाम में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 June 2022, 12:43 PM IST

नयी दिल्ली: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के राज पार्क इलाके में बुधवार तड़के एक गोदाम में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें तड़के तीन बजकर चार मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और तुरंत ही दमकल की 24 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग नजदीक स्थित दो अन्य कारखानों में भी फैल गई थी। आग पर सुबह करीब छह बजकर 50 मिनट पर काबू पा लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने बताया कि आग शॉर्ट-सर्किट होने के कारण लगी।

उन्होंने बताया कि जूतों को साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ रसायन गोदाम में रखे थे। घटना के समय केवल गोदाम का सुरक्षा कर्मी मौके पर मौजूद था। (भाषा)

Published : 
  • 29 June 2022, 12:43 PM IST

No related posts found.