लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भाजपा के नये प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा, देखिये पूरी सूची

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिये भारती जनता पार्टी ने 13 राज्यों में अपने नए प्रभारियों और सह प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में देखिये पूरी सूची

Updated : 9 September 2022, 6:49 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए 15 राज्यों में अपने नए प्रभारियों और सह प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नए प्रभारियों और सह प्रभारियों के नामों को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद पार्टी ने ये सूची जारी की है। 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, जानिये इसके बारे में

भारतीय जनता पार्टी ने लोक सभा चुनाव के लिये बेहद महत्वूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश के लिये किसी नए प्रभारी और सह प्रभारी को फिलहाल नियुक्त नहीं किया है। 

यह भी पढ़ें: ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में भारत में एक दिन का राजकीय शोक

पार्टी द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक विनोद तावड़े को बिहार, ओम माथुर को छत्तीसगढ़, बिप्लब कुमार देब को हरियाणा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड, प्रकाश जावडेकर को केरल, राधामोहन अग्रवाल को लक्षद्वीप, पी मुरलीधर राव को मध्य प्रदेश, विजय रूपाणी को पंजाब और चंडीगढ़, तरुण चुघ को तेलंगाना, अरुण सिंह को राजस्थान, महेश शर्मा को त्रिपुरा, मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल और संबित पात्रा को पूर्वोत्तर का प्रभारी बनाया गया।

Published : 
  • 9 September 2022, 6:49 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement