दिल्ली में भारत बंद का कैसा रहा असर.. देखिये..डाइनामाइट न्यूज के कैमरे से..

देश भर में विपक्षी दलों ने सोमवार को मोदी सरकार में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर हल्ला बोला, विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी दिल्ली का आंखों देखा हाल डाइनामाइट न्यूज़ पर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 September 2018, 3:55 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: विपक्षी दलों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ भारत बंद क्या किया.. सरकार की पेशानी पर बल आ गया। भले सरकार इस बंद का मजाक उड़ाये और इसे असफल बताये लेकिन हकीकत में जिस तरह आम जनता ने इसे अपना समर्थन दिया उससे सरकार के लिए आने वाले दिन खतरे की घंटी बन सकते हैं।

रामलीला मैदान में जबरदस्त प्रदर्शन

दिल्ली में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन रामलीला मैदान में हुआ। जिसकी अगुवाई कांग्रेस ने की। इसमें दर्जन भर से अधिक राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने मोदी सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया।

 

 

आम जनता की प्रतिक्रिया

जब डाइनामाइट न्यूज़ ने इस बारे में दिल्ली के लोगों से जब बात की तो देखिए दिल्लीवासियों की क्या प्रतिक्रिया रही..

दिल्ली ने युवक ने  बातचीत में कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता की जीना दूभर कर दिया है। महंगाई तो लगातार बढ़ रही है लेकिन सरकार जनता की कमाई बढ़ने के कोई उपाय नहीं कर रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर तुरंत रोक सरकार द्वारा लगाई जानी चाहिये। इसका हर आदमी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।