जानिये, देश और दुनिया के इतिहास में 14 अक्टूबर की बड़ी घटनाएं

वर्तमान और अतीत का संबंध भले ही अटूट हो.. लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी है, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती है और इसलिये उस समय को हमेशा के याद रखा जाता है। डाइनामाइट न्यूज की इस स्पेशल रिपोर्ट में जानिये, देश और दुनिया के इतिहास में 14 अक्टूबर क्यों है खास..

Updated : 14 October 2018, 12:02 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: 14 अक्टूबर का दिन भारत में खेलों के बड़े आयोजन से जुड़ा है। दरअसल इसी दिन 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ था। नयी दिल्ली में 3 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2010 के दौरान आयोजित किए गए 19वें राष्ट्रमंडल खेल इन खेलों का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन था। भारत ने 1982 में एशियाई खेलों के सफल आयोजन के करीब तीन दशक के बाद इतने विशाल पैमाने पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें: यूथ ओलंपिक2018: भारतीय महिला हॉकी टीम की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में मारी एंट्री 

 

देश दुनिया के इतिहास में 14 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1882 : शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा तत्कालीन कलकत्ता, बम्बई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।

यह भी पढ़ें: भारत को इस खेल में 8 साल बाद मिला पदक, जानें.. किसने दिलाया

1944 : जर्मन फील्ड मार्शल एरविन रोमेल ने एडोल्फ हिटलर की हत्या की साजिश में नाम आने के बाद जहर खाकर जान दी।

1956 : दलित नेता और भारतीय संविधान के निर्माताओं में से एक डा. भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयाइयों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार किया।

1964 : मार्टिन लूथर किंग जूनियर को अहिंसा के सिद्धांत का पालन करते हुए रंगभेद के खिलाफ संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।

1994 : प्रख्यात उपन्यासकार और 1988 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नाकिब महफूज को काहिरा में इस्लामिक उग्रवादियों ने छुरा घोंपकर मार डाला।

1994: फलस्तीन के नेता यासर अराफात को इस्राइल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन और विदेश मंत्री शिमोन पेरेज के साथ इस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।

2010 – राजधानी दिल्ली में तीन अक्टूबर को शुरू हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।
 

Published : 
  • 14 October 2018, 12:02 PM IST

Related News

No related posts found.