
काठमांडू: भूटानी शरणार्थी घोटाले की आगे की जांच के लिए नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री सहित 16 लोगों को शुक्रवार को हिरासत में भेज दिया गया है।
हिरासत में भेजे गए इन लोगों ने कथित रूप से नेपाली नागरिकों से भारी मात्रा में धन लेकर उन्हें भूटानी शरणार्थियों के रूप में विदेश भेजने का वादा किया था।
अधिकारियों के अनुसार, काठमांडू जिला अदालत ने शुक्रवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री तोप बहादुर रायमांझी, पूर्व गृहमंत्री बालकृष्ण खांड, सरकार के सचिव (निलंबित) टेक नारायण पांडे, पूर्व गृहमंत्री राम बहादुर थापा के सुरक्षा सलाहकार डॉक्टर इन्द्रजीत राय और भूटान के शरणार्थी नेता टेकनाथ रिजाल को घोटाले में आगे की जांच के लिए हिरासत में भेजा है। इन सभी पर धोखाधड़ी, ठगी और संगठित अपराध का आरोप है।
न्यायमूर्ति प्रेम प्रसाद नुपाने की पीठ ने हालांकि दो आरोपियों टंका गुरुंग और लक्ष्मी महाराजन को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
Published : 17 June 2023, 1:56 PM IST
Topics : Bhutanese Refugee Scam custody Deputy Prime Minister nepal उप प्रधानमंत्री नेपाल भूटानी शरणार्थी घोटाला हिरासत