हिंदी
महराजगंज: महिला थानाध्यक्ष मनीषा सिंह को एसपी ने लाईन हाजिर कर दिया है। कुछ दिन पहले जिले की रहने वाली महिला अंजलि तिवारी उर्फ आयशा ने लखनऊ विधानसभा के सामने आत्मदाह कर ली थी।
उनकी जगह एंटी रोमियो स्क्वायड की प्रभारी कंचन राय को फिर से महिला थाना का एसओ बनाया है। हालांकि कंचन राय की भी परफार्मेंश अब तक सवालों के घेरे में ही रही है ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वे जिले में महिलाओं की समस्याएं सुलझाने में दिलचस्पी लेंगी या फिर खानापूर्ति ही करेंगी।
महिला थाना से हटाई गई मनीषा सिंह के कार्यकाल में लखनऊ विधानसभा के सामने महराजगंज की जिस महिला ने आत्मदाह किया था वह चार अक्तूबर को न्याय की फरियाद लेकर महिला थाना पहुंची थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी।
लखनऊ में आत्मदाह के बाद महराजगंज की महिला की मौत के बाद अफसरों ने कहा था कि महिला ने कोई तहरीर नहीं दी थी। इस वजह से केस दर्ज नहीं किया गया। लखनऊ में आत्मदाह के बाद जांच शुरू हुई। एसपी प्रदीप गुप्ता ने एएसपी निवेश कटियार को विस्तृत जांच का आदेश दिया था। अब मनीषा सिंह को महिला थानाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।
Published : 17 October 2020, 7:41 PM IST
Topics : Maarajganj uttar pradesh आत्मदाह महराजगंज विधानसभा