हिंदी
चेन्नई: भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को पाक जलडमरू मध्य में एक 'संदिग्ध' नाव पकड़ी।
भारतीय नौसेना के जहाज ने शुक्रवार तड़के भारत श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास पाक जलडमरू मध्य में गश्त के दौरान नौका को देखा था।
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने ट्विटर पर बताया, “बार-बार चेतावनी देने के बावजूद नौका नहीं रुकी। (नौसेना के) जहाज ने मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार, नौका को रोकने के लिए गोलीबारी की। संदिग्ध नौका पर सवार चालक दल के सदस्यों में से एक के घायल होने की सूचना मिली।”
यह भी पढ़ें: सतह से हवा में मार करने वाली छोटी दूरी की इस मिसाइल का सफल परीक्षण
उन्होंने ट्वीट किया, “घायल व्यक्ति का जहाज पर प्राथमिक उपचार किया गया और भारतीय नौसेना के चेतक हेलीकॉप्टर के जरिए उसे रामनाड के आईएनएस परांडू में पहुंचाया गया। आगे के उपचार के लिए उसे रामनाथपुरम के सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उसकी हालत स्थिर बताई गई है।”
उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।(भाषा)
Published : 21 October 2022, 4:02 PM IST
Topics : चेन्नई जलडमरूमध्य नौका नौसेना पकड़ी भारतीय रक्षा जनसंपर्क संदिग्ध
No related posts found.