Site icon Hindi Dynamite News

Navratri Colours 2025: चैत्र नवरात्रि में जरूर पहनें ये 9 रंग के कपड़े, माता रानी होगी प्रसन्न

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को प्रसन्न करना चाहते हैं और घर में सुख-समृद्धि लाना चाहते हैं तो नौ दिन इस रंग के कपड़े जरूर पहनें। जानने के लिए पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Navratri Colours 2025: चैत्र नवरात्रि में जरूर पहनें ये 9 रंग के कपड़े, माता रानी होगी प्रसन्न

नई दिल्लीः हिंदू धर्म का सबसे पवित्र पर्व चैत्र नवरात्रि जल्द आने वाली है, जिसकी तैयारियां हर घर में हो रही है। हर साल चार नवरात्रि आती है जो कुछ इस प्रकार है- चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि और दो नवरात्रि होती है। 

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025 से शुरू हो रही है जो 6 अप्रैल तक रहेगी। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को पूजा जाता है। नवरात्रि में कई भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को प्रसन्न करने के लिए नौ अलग तरह के रंग के कपड़े पहनते हैं। यह नौ रंग नवरात्रि में नौ देवियों के रूप को दर्शाता है। 

यदि आप भी मां दुर्गा के सभी स्वरूपों को प्रसन्न करना चाहते हैं या उनका आर्शीर्वाद पाना चाहते हैं तो आप भी नवरात्रि में नौ देवियों के पसंदीदा रंग के कपड़े पहन सकते हैं या फिर घर में माता रानी की मूर्तियों को इसे रंग के कपड़े पहना सकते हो। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि किस दिन किस रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए और इस रंग का क्या महत्व है। 

नवरात्रि के 9 रंग
1.
नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है और मां शैलपुत्री को सफेद रंग काफी प्रिया है। ऐसे में आप पहले नवरात्रि सफेद रंग का वस्त्र पहनें। सफेद रंग शुद्धता और सरलता का प्रतीक है।  

2. नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है। इस दिन शाही नीला रंग धारण करें, क्योंकि यह रंग मां ब्रह्मचारिणी को प्रिय है। नीला रंग सच्चाई और विश्वास का प्रतीक माना जाता है।

3. नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। ऐसे में आप इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनें और मां को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें। लाल रंग उत्साह और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। 

4. नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है और उन्हें नीला रंग काफी पसंद है। ऐसे में आप नीले रंगे के कपड़े पहने। यह रंग सच्चाई और विश्वास का प्रतीक है. 

5. नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता को समर्पित है। मां स्कंदमाता को पीला रंग अति प्रिय है। वहीं, यह रंग खुशी और ज्ञान का प्रतीक है।

6. नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित है। मां काल्यायनी को हरा रंग अति प्रिय है। इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करें। हरा रंग समृद्धि और ताजगी का प्रतीक माना जाता  है।

7. नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना की जाती है, उन्हें ग्रे रंग काफी पसंद है और ग्रे रंग संतुलन और ताजगी का प्रतीक है।

8. नवरात्रि के आठवां दिन जिसे अष्टमी भी कहते हैं। इस दिन मां महागौरी की आराधना की जाती है। इस दिन बैंगनी रंग पहनना शुभ होता है। बैंगनी रंग आध्यात्मिकता और शक्ति का प्रतीक कहा जाता है।

9. नवरात्रि के अंतिम दिन यानि नौवां दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप, मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। मां सिद्धिदात्री को हरा और जामुनी रंग अति प्रिय है। इस दिन आप इस रंग के कपड़े पहन सकते हैं। यह रंग समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

Exit mobile version