Site icon Hindi Dynamite News

Naveen Jindal Filed Nomination: कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने दाखिल किया नामांकन, CM सैनी रहे मौजूद

कुरुक्षेत्र संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Naveen Jindal Filed Nomination: कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने दाखिल किया नामांकन, CM सैनी रहे मौजूद

कुरुक्षेत्र: लोकसभा चुनाव में अब गर्माहट आने लगी है।अब नामांकन का दौर शुरू हो चुका है। मैदान में उतरे प्रत्याशी नामांकन के साथ ही शक्ति प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आज कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर कुरुक्षेत्र  कलेक्ट्रट में उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नवाब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। 

नामांकन से पहले नवीन जिंदल ने अपनी माँ सावित्री जिंदल, पत्नी शानू जिंदल के साथ पूजा पाठ, हवन और यज्ञ किया। इस मौके पर उन्होंने साधू -संतों का आशीर्वाद लिया।

नामांकन प्रक्रिया के लिए आवास से उनका काफिला कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुआ। कलेक्ट्रेट में सीएम सैनी की मौजूदगी में उन्होंने पर्चा दाखिल किया।

नामांकन के बाद कलेक्ट्रेट में  Dynamite News के साथ बातचीत में सीएम सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र की जनता भाजपा को पूरा समर्थन दे रही है।

उन्होंने कहा कि नायब और नवीन में कोई अंतर नही है। हरियाणा की  सभी सीटों पर कमल खिलेगा और पीएम मोदी की अगुवाई में भाजपा पूरे देश में 400 से अधिक सीटें जीतेगी।

इसके बाद नवीन जिंदल और सीएम सैनी ने कुरुक्षेत्र के थानेसर विधानसभा क्षेत्र की अनाज मंडी में एक संयुक्त रैली को संबोधित किया, जहां भारी भीड़ उमड़ी।

Exit mobile version