हिंदी
वाशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) को चांद की सतह पर भारत के दूसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-2’ के विक्रम लैंडर के मलबे मिले हैं। नासा ने सोमवार देर रात ट्वीट कर यह जानकारी दी है। नासा ने अपने ट्वीट में एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें विक्रम लैंडर के प्रभाव बिंदु और उस क्षेत्र को दर्शाया गया है जहां मलबा मिला है।
नासा ने कहा, “नासा के मून मिशन ने भारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का पता लगाया है।” नासा ने कहा है कि चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर के क्षतिग्रस्त होने के बावजूद चंद्रमा के सतह के इतने करीब पहुंचना एक अद्भुत उपलब्धि है।

बता दें कि सात सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर सॉफ्ट लैंडिंग के समय भारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का इसरो से सम्पर्क टूट गया था। विक्रम लैंडर का सम्पर्क जिस समय इसरो के नियंत्रण कक्ष से टूटा वह चंद्रमा की सतह लगभग 2.1 किलोमीटर दूर था।
Published : 3 December 2019, 10:22 AM IST
Topics : Chandrayan 2 ISRO NASA Vikram lander इसरो चंद्रयान 2 ट्वीट नासा विक्रम लैंडर