Site icon Hindi Dynamite News

आप के इन 20 विधायकों पर लटकी तलवार, जानिये इन ‘अयोग्य’ नेताओं के क्षेत्र

चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के 67 विधायकों में से 20 को फिलहाल अयोग्य करार दे दिया है जिससे इनकी सदस्यता पर तलवार लटक रही है। हालांकि इस मामले में अभी राष्ट्रपति द्वारा अंतिम फैसला लिया जाना अभी बाकी है। जानिये, किन 20 विधायकों पर लटकी है तलवार..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
आप के इन 20 विधायकों पर लटकी तलवार, जानिये इन ‘अयोग्य’ नेताओं के क्षेत्र

नई दिल्लीः देश की राजधानी में 70 में से 67 सीटें जीतकर दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग ने आज बड़ा झटका दिया है। केजरीवाल सरकार के 20 विधायकों की सदस्यता खतरे में पड़ती दिखाई पड़ रही है। हालांकि विधायक जनरैल सिंह (तिलकनगर) के पिछले साल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद इस मामले में फंसे विधायकों की संख्या 20 हो गई है, वर्ना यह 21 ही होती।

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने रद्द की आप के 20 विधायकों की सदस्यता, अब राष्ट्रपति पर नजरें 

आइए जानते हैं कि वे कौन और कहां के 20 विधायक है, जिन पर यह बड़ी तलवार लटक रही है। 

यह भी पढ़ें: 20 MLA की सदस्यता रद्द: आप का चुनाव आयोग और क्रेंद्र सरकार पर बड़ा निशाना 

1. आदर्श शास्त्री- द्वारका 
2. अलका लांबा- चांदनी चौक 
3. संजीव झा- बुराड़ी 
4. कैलाश गहलोत- नजफगढ़ 
5. विजेंदर गर्ग- राजेंद्र नगर 
6. प्रवीण कुमार- जंगपुरा 
7. शरद कुमार चौहान- नरेला
8. मदन लाल खुफिया- कस्‍तुरबा नगर
9. शिव चरण गोयल- मोती नगर
10. सरिता सिंह- रोहतास नगर 
11. नरेश यादव- मेहरौली
12. राजेश गुप्ता- वजीरपुर 
13. राजेश ऋषि- जनकपुरी 
14. अनिल कुमार बाजपेई- गांधी नगर
15. सोम दत्त- सदर बाजार
16. अवतार सिंह- कालकाजी 
17. सुखवीर सिंह डाला- मुंडका
18. मनोज कुमार- कोंडली (सुरक्षित)
19. नितिन त्यागी- लक्ष्‍मी नगर 
20. जरनैल सिंह- रजौरी गार्डेन

Exit mobile version