हिंदी
नैनीताल: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के चंपावत में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से मैदानी क्षेत्र से पहाड़ को जोड़ने वाला चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: देवभूमि में आफत बनकर बरस रही बारिश, मलबे में दबे कई घर
इस समय मंडल में कुल 24 ग्रामीण सड़कें बंद हैं।कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में रूक रूक कर बारिश हो रही है, जिससे चंपावत जनपद के स्वाला में चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात को भूस्खलन शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें: बागेश्वर के कुवांरी गांव में कृत्रिम झील को लेकर प्रशासन अलर्ट
देखते देखते मार्ग पर भारी मलबा आ गया, जिससे मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। जिससे लंबी दूरी के वाहन फंस गये। (वार्ता)
Published : 7 August 2022, 5:02 PM IST
No related posts found.