हिंदी
फरेंदा (महराजगंज): नगर पंचायत आनंदनगर में ईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच टकराहट कम होने का नाम नहीं ले रही है। कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर मंगलवार से फिर कार्य बहिष्कार शुरू करते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
उन्होंने वेतन नहीं तो काम नहीं का ऐलान किया। नेतृत्व में हमीदुल्लाह, विजय, बहरईची, सैयद अली, विनोद, अंजू देवी सहित तमाम
कर्मचारी नगर पंचायत कार्यालय पर इकठ्ठा होकर वेतन न मिलने से नाराज होकर कार्य बहिष्कार करते हुए नगर अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए।
बैनर पर कर्मचारियों ने स्लोगन लिखा है कि "नगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जयसवाल एवं राजेश जायसवाल की तानाशाही नहीं चलेगी" कर्मियों ने जब तक वेतन नहीं तब तक काम नहीं करने का फैसला लिया है।
कर्मचारियों ने बताया कि फरवरी माह से ईओ व नगर अध्यक्ष के बीच विवाद किस बात को लेकर चल रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। कर्मचारियों का समय से वेतन मिलना चाहिए। छह माह से वेतन नहीं मिला है।
वेतन शीघ्र मिलने का सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन बाद में फिर परेशान होना पड़ता है।
आखिर जिले के उच्च अधिकारी इस मामले को संज्ञान क्यों नहीं ले रहे हैं।
कर्मचारियों के हड़ताल से नगर पंचायत की व्यवस्थाएं खराब हो रही हैं। वार्डों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, नालियां जाम हैं।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमरजीत ने बताया कि जब तक कर्मचारियों का बकाया मानदेय व वेतन नहीं मिल जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगा। इस दौरान नगर पंचायत के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
Published : 12 June 2024, 6:00 PM IST
No related posts found.