
महराजगंज: नगर का समग्र विकास कैसे किया जाय? इसको लेकर बुधवार को सभासदों, नगर पालिका अध्यक्ष और विधायक ने तीन घंटे तक मंथन किया।
यह भी पढ़ें: महराजगंज तहसील में भ्रष्टाचार का नंगा खेल, जनता त्रस्त.. तहसीलदार- एसडीएम मस्त
यह भी पढ़ें: कमीशन का खेल, एक ईओ को पांच जगह का चार्ज, सवालों के घेरे में जिले की प्रशासनिक व्यवस्था
ठोस काम न दिखने पर सभासद दिखे क्षुब्ध
नगर पालिका सभागार में आय़ोजित इस बैठक में क्षुब्ध सभासदों ने अपने मोहल्ले के विकास को लेकर प्रस्ताव रखे। कई सभासदों ने नाराजगी जतायी कि चुनाव बीतने के ड़ेढ़ महीने बाद भी किसी भी प्रकार का ठोस काम नही दिख रहा है। जनता बार-बार जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को टोक रही है।
शहर में खुलेगी गौशाला, बनेगा कूड़ा घर
बैठक में 12 बिंदुओं पर चर्चा की गयी। पोखरों और बंजर जमीनों पर जिसने भी अतिक्रमण किया है उसे बख्शा नही जायेगा। शहर के नेहरु नगर मुहल्ले, वार्ड नंबर 1 में कान्हा उपवन नाम से गौशाला खोली जायेगी। अमृत योजना के तहत शहर में कूड़ा घर बनाया जायेगा।
बांटी गयी गेरुआ रंग की ड्रेस
जाड़े को देखते हुए एक अच्छे कार्य के रुप में नगर पालिका के सभी स्वीपरों को गेरुआ रंग की ड्रेस का वितरण बोर्ड की बैठक के बाद किया गया।
Published : 17 January 2018, 7:37 PM IST
Topics : NagarPalikaMRJChairman चेयरमैन नगर पालिका बजट बैठक बोर्ड महराजगंज सभासद