महराजगंज: नौतनवा नगर की मुस्लिम महिलाओं ने पेश की अनूठी मिसाल, राम मंदिर को लेकर किया ये काम

नौतनवा नगर पालिका में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने बुधवार को एक अनूठी मिसाल कायम की। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 January 2024, 6:40 PM IST

नौतनवा (महराजगंज): अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) को लेकर आज नौतनवा नगर (Nautanwa Nagar) की मुस्लिम समुदाय की महिलाओं (Muslim Women) की अनोखी मिसाल कायम की। महिलाओं ने नगर के मंदिर में साफ-सफाई की।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार महिलाओं ने कहा कि राम मंदिर सभी धर्मों की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में होने वाले रामलाल की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह और उमंग का माहौल है।

अयोध्या राम मंदिर को लेकर जगह-जगह विभिन्न तरह के आयोजन एवं तैयारियां देखने को मिल रही हैं। ऐसे में महराजगंज जिले में रहने वाली मुस्लिम समुदाय की महिलाओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद मुस्लिम समुदाय से आने वाली महिलाओं ने जनपद के नौतनवा कस्बे में मौजूद विभिन्न मंदिरों में पहुंच कर वहां की साफ-सफाई की और लोगों को 22 जनवरी के दिन दीप जलाकर जश्न के साथ मनाने की अपील की है।

महिला टोली का नेतृत्व कर रहीं नगर पालिका नौतनवा की पूर्व चेयरमैन नायला खान ने कहा कि भगवान राम के प्रति सभी धर्म के लोगों में बड़ी आस्था है।

भगवान राम अयोध्या लौट रहे हैं इससे बढ़कर और कोई खुशी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील भी की जा रही है कि 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में दीप जलाकर इस दिन को ऐतिहासिक बनाएं ताकि देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भारत के प्रति एक अच्छा संदेश जाए।

Published : 
  • 17 January 2024, 6:40 PM IST

No related posts found.