डिप्रेशन के शिकार पति ने की पत्नी और तीन बच्चों की हत्या, नोट में कबूला जुर्म

दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में एक शख्स ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी।

Updated : 22 June 2019, 5:26 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में एक शख्स ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी। दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने शनिवार को बताया कि महरौली में उपेंद्र शुक्ला (42) नाम के व्यक्ति ने शुक्रवार देर रात पत्नी, एक बेटे और दो बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी। पत्नी का नाम अर्चना है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी डिप्रेशन का शिकार था। उसने एक नोट में यह बात लिखी है कि चारों हत्याएं उसने की हैं। बच्चों की उम्र क्रमश: 6 साल, 5 साल और 2 महीने है। उन्होंने बताया कि उपेंद्र ने खुद नोट लिखकर हत्या की बात कबूली है लेकिन उसने इसके पीछे की वजह फिलहाल नहीं बताई है। पुलिस ने उपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। (वार्ता)

Published : 
  • 22 June 2019, 5:26 PM IST

Related News

No related posts found.