Murder in Mainpuri: मैनपुरी में फिरोजाबाद के युवक की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में हड़कंप

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना सामने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 March 2024, 11:28 AM IST
google-preferred

मैनपुरी: जनपद के ओंछा थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। युवक के सिर पर गहरे चोट के निशान है। हत्यारोपियों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक थाना ओँछा क्षेत्र के गांव नगला बंशी के पास धारदार हथियार से हत्या की गई। मृतक फिरोजाबाद के थाना जसराना के सैदपुर का निवासी बताया जाता है। 

युवक की हत्या किसने और क्यों की, पुलिस इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी हुई है। युवक के सिर पर चोट के निशान है। 

औंछा पुलिस मौके पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Published : 
  • 22 March 2024, 11:28 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement