
मुंबई: पुलिस ने पुरानी दुश्मनी के चलते एक ठेला चालक की कथित तौर पर पाजामे की डोरी से गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि लोकमान्य तिलक (एलटी) मार्ग पुलिस को शनिवार को दक्षिण मुंबई के धनजी स्ट्रीट पर एक व्यक्ति के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस उस व्यक्ति को पास के जीटी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि उसकी पहचान विजय मंडल के तौर पर की गयी है । उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला कि विजय की मौत गला घोंट देने से हुई है ।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में प्रदीप मंडल और सूरज प्रमाणिक को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने विजय का गला घोंटने की बात कबूल की।
अधिकारी ने कहा कि प्रदीप और सूरज ने पुरानी दुश्मनी को लेकर विजय की हत्या की । उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Published : 27 November 2023, 7:44 AM IST
Topics : Mumbai pajama string strangulating Two people arrested गला घोंटने दो लोग गिरफ्तार पाजामे की डोरी मुंबई