New Bhojpuri Film: रिलीज हुआ खेसारीलाल यादव की फिल्म 'बोल राधा बोल' का ट्रेलर, जाने कैसी होगी फिल्म

डीएन ब्यूरो

भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव की आने वाली फिल्म 'बोल राधा बोल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

खेसारीलाल यादव की फिल्म 'बोल राधा बोल' का ट्रेलर रिलीज
खेसारीलाल यादव की फिल्म 'बोल राधा बोल' का ट्रेलर रिलीज


मुंबई: भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव की आने वाली फिल्म 'बोल राधा बोल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।पराग पाटिल के निर्देशन में बनी बोल राधा बोल का ट्रेलर वेब म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव का गाना 'दिल टूटल होई' का टीजर रिलीज

वेब म्यूजिक प्रस्तुत और सांवरे फिल्मस कृत भोजपुरी फिल्म 'बोल राधा बोल' के निर्माता विजय कुमार यादव हैं। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक ऐसे खेसारीलाल यादव के रूप में होती है, जो नास्तिक और अल्हड़ है।

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव का गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0' रिलीज, जानिये इसकी खास बातें

उसे किसी चीज से फर्क नहीं पड़ता और वह बस अपने धुन में मगन रहता है। पवित्र पर्व छठ को भी हंस कर उड़ा देता है। लेकिन जब उसकी राधा की हत्या होती है और वह एक पुजारी के पास जाता है, तब उसका ट्रांसफॉर्मेशन एक भक्त के रूप में हो जाता है।

फ़िल्म 'बोल राधा बोल' के केंद्रीय भूमिका में खेसारीलाल यादव और मेघा श्री हैं।इस फ़िल्म को देश भर में रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के निशांत उज्ज्वल रिलीज कर रहे हैं। फिल्म के सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव एवं श्रद्धा विजय यादव हैं।

फ़िल्म में खेसारीलाल यादव और मेघा श्री के साथ नवोदित महिमा सिंह, अरुणा गिरी, विनोद मिश्रा, करन पांडेय, पप्पू यादव, सुबोध सेठ यादव, संजय वर्मा, महेश आचार्य, डॉ. यादवेन्द्र यादव, संजीव मिश्रा, अभय राय, नीलू तिवारी, मनीष चतुर्वेदी, बीना पांडेय, दीप्ति तिवारी, तुलसी राजपूत, हरिकेश सिंह (प्रधान-राजपुर), विवेक रावत, राजू मौर्य, रानी जायसवाल, कीर्ती तिवारी, नेहा, ममता पांडेय, चंदेश्वरी देवी, डॉ. गजेन्द्र त्रिपाठी और आर. नरेन मुख्य भूमिका में हैं।

बोल राधा बोल के लेखक मनोज के. कुशवाहा हैं। संगीतकार छोटे बाबा, कृष्णा बेदर्दी हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव, कृष्णा बेदर्दी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, प्रेम प्रकाश सिंह एवं छोटू यादव हैं।

छायांकन आर.आर. प्रिंस, संकलन दीपक जउल, राजेश शाह मारधाड़ दिलीप यादव, पार्श्व संगीत असलम सुरती, नृत्य कानू मुखर्जी, महेश आचार्य, कला राम बाबू ठाकुर का है।  (वार्ता)










संबंधित समाचार